बड़ी खबर-नीट मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे विपक्ष से चर्चा. अमित शाह ने 12 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र कहा चर्चा के लिए आप जितना उचित समझे समय करें निर्धारित. संसद में लगातार जारी है गतिरोध




बड़ी खबर-नीट मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे विपक्ष से चर्चा. अमित शाह ने 12 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र कहा चर्चा के लिए आप जितना उचित समझे समय करें निर्धारित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लोकसभा सत्र के दौरान चल रहे गतिरोध के बीच भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है 12 अगस्त को लेकर गए पत्र में गृहमंत्री ने कहा है कि आपको विदित है कि माननीय संसदीय कार्य मंत्री, श्री किरेन रिजीजू जी ने बिज़नेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक में सरकार की ओर से संसद में NEET परीक्षा पर छात्र आंदोलन पर चर्चा हेतु सहमति दी है। मैं यह भी उल्लेख करना चाहता हूं कि विपक्ष के आग्रह से पूर्व में ही, संसद के वर्तमान सत्र में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा हो चुकी है, जिसमें विपक्ष के किसी भी माननीय सांसद ने NEET परीक्षा के संबंध में सदन में कोई भी विचार व्यक्त नहीं किया। इसके बावजूद, सरकार पुनः इस मुद्दे पर चर्चा हेतु तैयार है।मेरा आपसे अनुरोध है कि आप विपक्ष से चर्चा कर, आपसी सहमति से आज से जितने समय, जितने घंटे आप उचित समझें, उतना समय आवंटित करने की कृपा करें। मैं निर्धारित समय के दौरान सदन में उपस्थित रहकर, इस मुद्दे पर चर्चा में भाग लेना चाहता हूं और विपक्ष के सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार हूं।लोकतंत्र में चर्चा और संवाद से ही समाधान निकलता है। मेरा, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास है और मेरा यह मानना है कि यह सदन चर्चा और संवाद के लिए ही है।अतः, आपसे आग्रह है कि विपक्ष के नेताओं से चर्चा करके, इस महत्वपूर्ण विषय पर एक अच्छे वातावरण में चर्चा कराने की कृपा करें, ताकि इस विषय पर पक्ष विपक्ष के सभी माननीय सदस्य अपने बहुमूल्य मत एवं विचार प्रस्तुत कर सकें







