खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द. 12 अगस्त को लिया महत्वपूर्ण फैसला. कामकाज में गंभीर समस्याओं का हवाला देते हुए कदम उठाने की कही गई बात




खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द. 12 अगस्त को लिया महत्वपूर्ण फैसला. कामकाज में गंभीर समस्याओं का हवाला देते हुए कदम उठाने की कही गई बात
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने बुधवार (12 अगस्त) को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) की मान्यता को निलंबित कर दिया है. मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्था के भीतर शासन और कामकाज से जुड़ी गंभीर समस्याओं का हवाला देते हुए यह कड़ा कदम उठाया है. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से कहा है कि वह देश में टेबल टेनिस के प्रशासन की देखरेख के लिए एक तदर्थ (ad-hoc) समिति का गठन करे. भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित समिति तब तक काम करेगी जब तक कि महासंघ में शासन की एक उचित और सही संरचना दोबारा स्थापित नहीं हो जाती. इस निलंबन का एक बड़ा कारण TTFI द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने चुनाव कराने में विफल रहना था.मंत्रालय के अनुसार, महासंघ को पहले एक ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया था, लेकिन उसका जवाब असंतोषजनक पाया गया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. मंत्रालय ने IOA को निर्देश दिया है कि वह एक अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था तैयार करते समय अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) के साथ विचार-विमर्श करे. मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि IOA, अंतरराष्ट्रीय संस्था (ITTF) की सलाह से एक आंतरिक नियामक तंत्र बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगा. इसमें एक तदर्थ समिति बनाना भी शामिल है. यह तब तक जिम्मेदारी निभाएगी जब तक TTFI में कानूनी रूप से गठित शासन ढांचा वापस नहीं आ जाता.







