हरेली तिहार पर हुआ बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रेलर ने मारी बाइक सवार सिद्धि को टक्कर- मौके पर ही हुई सिद्धि की दर्दनाक मौत

हरेली तिहार पर हुआ बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रेलर ने मारी बाइक सवार सिद्धि को टक्कर- मौके पर ही हुई सिद्धि की दर्दनाक मौत kshititech
सड़क दुर्घटना में मृत बाइक सवार सिद्धि ठक्कर

ट्रेलर ने मारी बाइक सवार सिद्धि को टक्कर- मौके पर ही हुई सिद्धि की दर्दनाक मौत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति- बालोद के गुरुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से कांकेर जा रहे बाइकर्स के समूह में शामिल मुंबई निवासी महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब 20 बाइक राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर की ओर निकला था। धमतरी के बाद करीब 17 बाइकर्स आगे निकल गए, जबकि तीन राइडर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास सामने से आए ट्रेलर ने रिद्धि ठक्कर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।डायल-112 की मदद से उन्हें चारामा अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी रेफर किया गया, जहां राम अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कांदिवली, मुंबई वेस्ट निवासी रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। उनकी बाइक का नंबर MH 12 SP 0835 बताया गया है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी बाइकर्स ने तत्काल मदद पहुंचाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद वे मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे।
फिलहाल गुरूर पुलिस ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading