महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में शामिल हुई जांजगीत लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े. राजधानी दिल्ली में आयोजित था कार्यक्रम






महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में शामिल हुई जांजगीत लोकसभा की सांसद कमलेश जांगड़े
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर के द्वारा महिला सांसदों का हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी शामिल हुई। तथा उन्होंने हरियाली तीज महोत्सव की सभी को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर से भी मुलाकात की तथा उन्हें इस आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज आपके इस प्रयास से हरियाली तीज की खुशियां मनाने का अवसर मिला एवं यह पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति परंपराओं और नारी शक्ति का अनुपम प्रतीक है। तथा इस दौरान देश के विभिन्न स्थानों से कार्यक्रम में शामिल हुई महिला सांसदों से भी जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने मुलाकात करते हुए सबसे परिचय भी प्राप्त किया तथा सभी सांसदों को जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में भी आने का निमंत्रण दिया एवं अपने संसदीय क्षेत्र में स्थापित विभिन्न धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों की भी उन्हें जानकारी दी








