ग्राहकों से दुर्व्यवहार करती हैं कैशियर-शक्ति के चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने करी भारतीय स्टेट बैंक शक्ति शाखा की कैशियर की शिकायत.शिकायत में कहा-छोटे बड़े व्यापारियों से दुर्व्यवहार के चलते हो रही परेशानी. बैंक उच्चाधिकारियों से करी कार्रवाई की मांग

शक्ति के चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल ने करी भारतीय स्टेट बैंक शक्ति शाखा की कैशियर की शिकायत.शिकायत में कहा-छोटे बड़े व्यापारियों से दुर्व्यवहार के चलते हो रही परेशानी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शाखा शक्ति के अध्यक्ष मुकेश बंसल ने शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,
एसएमई शाखा, सक्ती को 10 अगस्त 2026 को एक पत्र प्रेषित किया है पत्र में श्री बंसल ने एसबीआई एसएमई शाखा, सक्ती की कैशियर ऐना मुर्मू के ग्राहकों के प्रति अभद्र व्यवहार के संबंध में शिकायत करते हुए तत्काल इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। चेंबर अध्यक्ष द्वारा प्रेषित पत्र में बताया गया है कि मैं स्वयं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसएमई शाखा, सक्ती का ग्राहक हूँ। शाखा में कार्यरत कैशियर ऐना मुर्मू का ग्राहकों के प्रति व्यवहार लगातार असंतोषजनक है।वे ग्राहकों से ऊँची आवाज़ में और असम्मानजनक तरीके से बात करती हैं तथा बिना किसी उचित कारण के लंबे समय तक व्यापारियों को काउंटर के सामने खड़ा करके रखती हैं। इस कारण विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं अन्य ग्राहकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। चेंबर अध्यक्ष श्री बंसल ने कहा है कि बैंक जैसी प्रतिष्ठित संस्था में इस प्रकार का व्यवहार ग्राहकों के विश्वास और बैंक की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस शिकायत की निष्पक्ष जाँच कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने का कष्ट करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में शाखा के सभी कर्मचारी ग्राहकों के साथ शिष्ट, सम्मानजनक एवं ग्राहक हितैषी व्यवहार करें, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। चेंबर अध्यक्ष श्री बंसल द्वारा पत्र की कॉपी भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा को भी प्रेषित की गई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading