तीन दिवसीय ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा-12 अगस्त से बस्तर तिरंगा यात्रा में निकलेंगे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा. मोटरसाइकिल पर करेंगे तिरंगा यात्रा. यात्रा को लेकर युवाओं में है भारी उत्साह. बस्तर क्षेत्र के सैकड़ो गांव में पहुंचेगी यह तिरंगा यात्रा




12 अगस्त से बस्तर तिरंगा यात्रा में निकलेंगे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा. मोटरसाइकिल पर करेंगे तिरंगा यात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कल 12 अगस्त से बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 के लिए रवाना होंगे। तथा वे मोटरसाइकिल से ही युवाओं के साथ इस तिरंगा यात्रा में बस्तर क्षेत्र के सैकड़ो गांव का भ्रमण करेंगे।बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 का मुख्य उद्देश्य तिरंगा – एकता, शौर्य और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।एवं बस्तर के युवाओं को देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना। शहीदों को श्रद्धांजलि देना होगा। उप मुख्यमंत्री जी की तिरंगा यात्रा को लेकर जहां क्षेत्र के युवाओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं तिरंगा यात्रा को लेकर व्यापक तैयारी भी की जा रही है। 12 अगस्त को इस यात्रा के प्रथम दिवस उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर।धौड़ाई।कन्हारगांवकोडेनार।बोदली।सातधार।
बारसुर।गीदम।दन्तेवाड़ा (रात्रि विश्राम) करेंगे
द्वितीय दिवस दिनांक 13/08/2026 को दन्तेवाड़ा
कुआकोंड़ा।भुसारास (घाटी)चिंगावरम।सुकमा।एरांबोर
मनीकोंटा।दोरनापाल पोलमपल्ली।बुर्कापाल।मिनापा – ताड़मेटला।चिंतलनार।जगरगुंडासिलगेर।टेकलगुंड़ेम।आवापल्ली एवं बीजापुर में (रात्रि विश्राम) करेंगे तथा दिनांक 14/08/2026 को बीजापुर
आवापल्ली।उसूर।गलगम।नंबी।ताड़पाला।करेगुट्टा पहाड़ी पर इस तिरंगा यात्रा का समापन होगा।युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति।एकता भाईचारा सदभावतिरंगा हमारा गौरव हमारा। हर हाथ में तिरंगा – हर दिल में हिंदुस्तान।देशभक्ति की भावना को मजबूत करना।युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना।सामाजिक समरसता और एकता का संदेश।शांति, सुरक्षा और विकास का संकल्प होगा







