शक्ति में नेता प्रतिपक्ष महंत जी एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम. समाज बंधुओ की रही भारी उपस्थिति.पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई आदिवासी समाज की नारी शक्ति






शक्ति में नेता प्रतिपक्ष महंत जी एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम. समाज बंधुओ की रही भारी उपस्थिति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जहां भारी संख्या में आदिवासी समाज के बंधु मौजूद रहे तो वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने आदिवासी समाज के भाइयों बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि आज का यह गौरवशाली दिन आदिवासी समाज के लिए एक प्रमुख दिन है। तथा इस अवसर पर आप सभी की एकजुटता समाज के कल्याण के लिए एवं समाज के हित के लिए गौरवशाली है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदिवासी समाज की संस्कृति एवं परंपराओं को गौरवशाली बताते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इस समाज को एक गौरवशाली समाज के रूप में जाने-जाने की बात कही। वहीं कार्यक्रम के दौरान जिले सहित विभिन्न स्थानों से आदिवासी समाज के पदाधिकारी। जनप्रतिनिधि। शामिल हुए एवं कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की नारी शक्ति भी परंपरागत वेशभूषा में नजर आई एवं कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से ठाकुर गुलजार सिंह।त्रिलोकचंद जायसवाल।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन।विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर। राजीव जा। जागेश्वर सिंह राज। एडवोकेट गिरधर जायसवाल। पिंटू ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे










