गदगद हो गया आदिवासी समाज-शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर तोपनो साहब ने करी अपनी तनख्वाह से प्रति महीने समाज के जरूरतमंदों के लिए ₹10000 देने की घोषणा. मौके पर मौजूद जिला पुलिस कप्तान सहित समाज बंधुओ ने किया समर्थन

गदगद हो गया आदिवासी समाज-शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर तोपनो साहब ने करी अपनी तनख्वाह से प्रति महीने समाज के जरूरतमंदों के लिए ₹10000 देने की घोषणा. मौके पर मौजूद जिला पुलिस कप्तान सहित समाज बंधुओ ने किया समर्थन kshititech
शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो

गदगद हो गया आदिवासी समाज-शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर तोपनो साहब ने करी अपनी तनख्वाह से प्रति महीने समाज के जरूरतमंदों के लिए ₹10000 देने की घोषणा. मौके पर मौजूद जिला पुलिस कप्तान सहित समाज बंधुओ ने किया समर्थन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कहते हैं कि किसी भी समाज के उत्थान में समाज के प्रमुख जनों एवं सक्षम लोगों का अहम योगदान होता है। तथा कुछ इसी तरह से 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने भी कर दिखाया है।कलेक्टर साहब ने जहां बड़े ही आत्मविश्वास के साथ समाज बंधुओ को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज आदिवासी समाज पूरे देश में अपनी संस्कृति एवं परंपरा से एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। एवं इस अवसर पर कलेक्टर साहब ने समाज के जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से सहायता के लिए एक समिति के गठन किए जाने की भी प्रस्ताव रखा तथा कलेक्टर साहब ने कहा कि मैं प्रत्येक महीने अपनी तनख्वाह से ₹10000/-हजार रुपए समाज के इन जरूरतमंदों को देने के लिए घोषणा करता हूं। तथा समाज के पदाधिकारी इस संबंध में एक उचित फोरम बनाकर समाज के जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने की दिशा में पहल करें एवं कार्य योजना बनाएं इस मौके पर उपस्थित शक्ति जिले के आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने भी कलेक्टर साहब द्वारा की गई इस घोषणा का खुले मन से स्वागत किया तथा मौके पर उपस्थित समाज के अन्य लोगों ने भी इस पहल पर करतल ध्वनि के माध्यम से स्वागत करते हुए साधुवाद दिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading