छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के अतिथियों की जारी की सूची- शक्ति जिला मुख्यालय में सांसद कमलेश जांगड़े करेगी ध्वजारोहण एवं लेगी परेड की सलामी. कोरबा में अमर अग्रवाल तो वहीं बलौदा बाजार में मुख्य अतिथि बनाए गए हैं बृजमोहन अग्रवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 अगस्त 2026 को एक आदेश जारी कर प्रदेश के 33 जिलों में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।तथा इस सूची में शक्ति जिले में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि होंगी तो वही जांजगीर चांपा जिले के मुख्य अतिथि शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे तथा कोरबा जिले में बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल को मुख्य अतिथि बनाया गया है तो वहीं बलौदा बाजार में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे