शक्ति शहर के भाजपा नेता मांगेराम अग्रवाल ने किया विश्व आदिवासी दिवस की यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत. मांगेराम अग्रवाल के स्वागत से अभिभूत हुए समाज बंधु. 9 अगस्त को आदिवासी समाज ने निकाली थी शोभायात्रा




भाजपा नेता मांगेराम अग्रवाल ने किया विश्व आदिवासी दिवस की यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर निकली आदिवासी समाज की यात्रा का नवधा चौक स्थित अपने प्रतिष्ठान शिव बुक सेंटर के सामने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान तिलक लगाकर एवं गमछा पहनाकर समाज के वरिष्ठ जनों का अभिनंदन किया। तथा इस यात्रा में चल रहे समाज बंधुओ को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि आदिवासी समाज की एकजुटता निश्चित रूप से सभी समाज के लिए एक प्रेरणादाई है। एवं आज कोई भी समाज अगर संगठित होता है तो उसका लाभ सभी समाज बंधुओ को मिलता है एवं समाज के कल्याण के लिए भी योजनाएं बनती हैं। वही मांगेराम अग्रवाल द्वारा किए गए इस स्वागत का समाज बंधुओ ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया







