आत्मीय स्वागत-नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आदिवासी समाज की शोभायात्रा का स्वागत.समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो को गुलदस्ता भेंट कर दी विश्व आदिवासी दिवस की बधाई. 9 अगस्त को शहर में निकली थी भव्य यात्रा




नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आदिवासी समाज की शोभायात्रा का स्वागत.समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो को गुलदस्ता भेंट कर दी विश्व आदिवासी दिवस की बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा का गौरव पथ मार्ग में नगर पालिका कार्यालय के सामने अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने शोभायात्रा में चल रहे आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो को गुलदस्ता भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। एवं कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस का यह मौका समाज बंधुओ के लिए एक खुशी का अवसर है। तथा आदिवासी समाज सदैव अपनी उदारता के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ श्रीकिशन अग्रवाल लीला।कमल शर्मा। राहुल अग्रवाल। कालू रघुनाथ अग्रवाल। संजय अग्रवाल बिहारी। अजय अग्रवाल महालक्ष्मी गारमेंट्स। सुरेश अग्रवाल लाला। अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार सहित काफी संख्या में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के जन प्रतिनिधि मौजूद थे







