विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक व्यास कश्यप ने आदिवासी समाज के बीच किया आत्मीय संवाद. समाज बंधुओ ने भी किया विधायक जी का स्वागत. विधायक जी ने कहा- अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी समाज का संघर्ष और योगदान प्रेरणादाई







विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक व्यास कश्यप ने आदिवासी समाज के बीच किया आत्मीय संवाद. समाज बंधुओ ने भी किया विधायक जी का स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व्यास कश्यप ने जरवे में आयोजित आदिवासी समाज के कार्यक्रम में पहुंचकर आत्मीय संवाद किया। तथा इस दौरान विधायक जी ने समाज बंधुओ को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति। गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को मैं नमन करता हूं।तथा समाज के सभी भाईयो एवं बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। विधायक श्री कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज ने सदैव अपनी संस्कृति। प्रकृति और परंपराओं को संजोकर देश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है। आज जल। जंगल। जमीन और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी समाज का संघर्ष और योगदान प्रेरणादाई है। इस अवसर पर काफी संख्या में आदिवासी समाज के बंधु मौजूद रहे तो वहीं जरवे में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के दौरान समाज बंधुओ में भी काफी उत्साह देखा गया








