नशे में था एयर इंडिया की फ्लाइट का पायलट- फुकेट दिल्ली फ्लाइट टर्बूलेंस मामले में हुआ बड़ा खुलासा

नशे में था एयर इंडिया की फ्लाइट का पायलट- फुकेट दिल्ली फ्लाइट टर्बूलेंस मामले में हुआ बड़ा खुलासा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस के बाद एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लाइट के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है। सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि विमान की ऊंचाई में अचानक गिरावट के संबंध में जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।