रायपुर की पॉश कॉलोनी लॉविस्टा में 25 लाख रुपए  के लेनदेन के विवाद को लेकर हरमीत खनूजा की हुई जमकर पिटाई- भारतमाला प्रोजेक्ट का आरोपी है हरमीत. एसीपी ने कहा- थाने तक नहीं पहुंचा है मामला. आएगी तो करेंगे कार्रवाई

पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर हरमीत खनूजा की हुई जमकर पिटाई- भारतमाला प्रोजेक्ट का आरोपी है हरमीत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश कॉलोनी लॉविस्टा में कारोबारी और उसके साथियों ने भारतमाला घोटाले के आरोपी की पिटाई कर दी है।भारतमाला घोटाले में शामिल एक आरोपी की जमकर पिटाई हो गई। कपड़े फटने तक उससे मारपीट की गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा। पूरा मामला लॉविस्टा कॉलोनी का है।जानकारी के मुताबिक लॉविस्टा कॉलोनी निवासी हरमीत खनूजा का पैसों के लेनदेन को लेकर कारोबारी विवेक से लड़ाई हो गई। इसके बाद विवेक ने अपने साथियों को बुला लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी।बताया जाता है कि मामला 25 – लाख रुपए के लेन-देन से जुड़ा है। पिछले कई दिनों से विवेक उससे अपना पैसा मांग रहा था, लेकिन वह नहीं दे रहा था। शाम को हरमीत अपने घर के पास मिल गया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। फिलहाल हरमीत ने मामले की शिकायत थाने में नहीं की है। मामले को लेकर राजेंद्र नगर रायपुर के एसीपी नवनीत पाटिल ने कहा कि
लॉविस्टा कॉलोनी में मारपीट होने की फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी, तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

हरमीत के खिलाफ ईडी-एसीबी में केस

जमीन कारोबार से जुड़ा हरमीत उस समय चर्चा में आया, जब अभनपुर भारतमाला प्रोजेक्ट में हुए करोड़ों के घोटाले में उसका नाम आया। उसकी गिरफ्तारी हुई। एसीबी-ईओडब्ल्यू और ईडी ने भी उसे हिरासत में लिया। उसे जेल भेजा गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading