नहीं रहे कुंज बिहारी सिदार. लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के पति थे कुंज बिहारी जी. आज सुबह 11:00 बजे कुंजेमुरा में होगा अंतिम संस्कार

नहीं रहे कुंज बिहारी सिदार. लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के पति थे कुंज बिहारी जी. आज सुबह 11:00 बजे कुंजेमुरा में होगा अंतिम संस्कार kshititech
श्री कुंज बिहारी सिदार जी लैलूंगा

नहीं रहे कुंज बिहारी सिदार. लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्या वती सिदार के पति थे कुंज बिहारी जी. आज सुबह 11:00 बजे कुंजेमुरा में होगा अंतिम संस्कार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -रायगढ़ जिले के लेलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती विद्यावति सिदार के पूज्य पति श्री कुंज बिहारी सिदार का देर रात आकस्मिक निधन हो गया। जिसका अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम कुंजेमुरा में सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। श्री कुंज बिहारी सिदार के निधन पर जन प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

लैलूंगा विधानसमा क्षेत्र की विधायक विद्यावती सिदार के पति एवं भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय प्रेम सिंह सिदार के ज्येष्ठ पुत्र कुंजबिहारी सिदार का रविवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे लैलूंगा क्षेत्र सहित रायगढ़ जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने गहर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, कुंजबिहारी सिदार लंबे समय से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एवं मधुमेह (शुगर) से पीड़ित थे। उनका उपचार रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा था। चिकित्सकों ने उनकी किडनी क्षतिग्रस्त (डैमेज) होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनका डायलिसिस भी किया गया। उपचार के दौरान रविवार तड़के लगभग रात्रि 1 बजे उनका निधन हो गया। निधन के उपरांत उनका पार्थिव शरीर रायपुर से उनके गूहग्राम कुंजेबगुरा (तामनार) के लिए रवाना किया गया।कुंजबिहारी सिदार एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते थे। वे भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय प्रेम सिंह सिदार के ज्येष्ठ पुत्र थे। परिवार में उनके दो भाई एवं एक बहन लोकेश्ररी मादी सिदार, जो वर्तमान में जनपद सदस्य, लैलूंगा हैं। अपने पीछे वे पत्नी विधायक विद्यावती सिदार, एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। लगभग 50 वर्ष की अल्पायु में उनका निधन परिवार, समर्थकों और पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आधात माना जा रहा है।निधन का समाचार मिलते ही विधायक निवास एवं पैतृक ग्राम में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, प्रशासजिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम कुंजेबमुरा (तमनार) में दिनांक 09.08.26 को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading