विद्यार्थियों में अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने बाराद्वार के सीबीएसई एशियन वर्ल्ड स्कूल में हुआ अलंकरण सेरेमनी का आयोजन. डायरेक्टर नीरज अग्रवाल भी रहे मौजूद. विद्यालय में हेड बॉय एवं हेड गर्ल का भी हुआ चयन




विद्यार्थियों में अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने बाराद्वार के सीबीएसई एशियन वर्ल्ड स्कूल में हुआ अलंकरण सेरेमनी का आयोजन. डायरेक्टर नीरज अग्रवाल भी रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति से लगे बाराद्वार शहर में संचालित सीबीएसई एशियन वर्ल्ड स्कूल, बाराद्वार में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन श्री नीरज अग्रवाल जी, श्री अभिषेक अग्रवाल जी एवं प्राचार्या श्रीमती शुभ्रा अपूर्वा जी को सादर आमंत्रित कर की गई। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।विद्यालय में आयोजित मतदान प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित किया गया एवं सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा विद्यालय के अनुशासन, सम्मान और प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।मतदान के माध्यम से झमिनराज़ कुरे को विद्यालय का हेड बॉय तथा काव्या अग्रवाल को हेड गर्ल चुना गया। इसके साथ ही अन्य चयनित विद्यार्थियों को भी विभिन्न नेतृत्व संबंधी जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।विद्यालय के चेयरमैन एवं प्राचार्या ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उत्साह एवं हर्षोल्लास के वातावरण में अलंकरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







