हृदय परिवर्तन हुआ कांग्रेस नेता का- राहुल गांधी के वूमेन पावर वाले वीडियो पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का तंज. किरण ने कहा- अब मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का करेगी सपोर्ट




हृदय परिवर्तन हुआ कांग्रेस नेता का- राहुल गांधी के वूमेन पावर वाले वीडियो पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का तंज. किरण ने कहा- अब मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का करेगी सपोर्ट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महिला सशक्तिकरण पर वीडियो संदेश पर निशाना साधा। रिजिजू ने राहुल के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक संदेश बताया और आश्चर्य व्यक्त करते हुए तंज कहा कि क्या उनका हृदय परिवर्तन हुआ है।शुक्रवार के एक वीडियो में राहुल गांधी ने कहा था कि महिलाओं को बातचीत में वापस लाना और उन्हें वह करने देना जो वे करना चाहती हैं जरूरी है।राहुल ने कहा था कि महिलाओं एनर्जी फंसी हुई है, उन्हें खुद को एक्सप्रेस करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता है जब तक महिलाओं खुद को एक्सप्रेस न करें। भारत पुरुषों द्वारा महिलाओं पर लगाए गए कड़े कंट्रोल से आजादी चाहता है।राहुल के वीडियो पर जवाब देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि यह कांग्रेस की तरफ से एक पॉजिटिव मैसेज लगता है। महिलाओं को लेकर राहुल गांधी जी के दिल में साफ बदलाव दिख रहा है। इसी के साथ किरेज रिजिजू ने तंज कसते हुए एक सवाल भी दागा।उन्होंने आगे कहा कि अब, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल का बिना शर्त सपोर्ट करेगी।







