8 अगस्त को जिला मुख्यालय शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में हुआ ग्रीन डे का आयोजन- बच्चों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखा अद्वितीय उत्साह. पेड़ों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया जागरूक बच्चों ने






8 अगस्त को जिला मुख्यालय शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में हुआ ग्रीन डे का आयोजन- बच्चों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखा अद्वितीय उत्साह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -गुंजन एजुकेशन सेंटर में 8 अगस्त 2026 को ग्रीन डे बड़े उत्साह, उमंग और खुशी के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय को हरियाली और प्रकृति से जुड़े सुंदर सजावटी सामानों से सजाया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।ग्रीन डे के अवसर पर विद्यार्थियों ने “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व, स्वच्छ वातावरण और हरियाली की आवश्यकता के बारे में बताया गया। बच्चों ने यह संदेश भी दिया कि पेड़ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में बच्चों के लिए रेन डांस का भी विशेष आयोजन किया गया। बारिश की फुहारों के बीच बच्चों ने संगीत पर जमकर नृत्य किया और खूब मस्ती की। रेन डांस के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। सभी विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस यादगार पल का भरपूर आनंद उठाया।विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर ग्रीन डे को एक खुशनुमा और यादगार उत्सव बना दिया। पूरे विद्यालय का वातावरण उत्साह, हंसी और खुशियों से भर गया।







