प्लीज मुझे जमीन दिलवा दो-भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत का 8 अगस्त की आधी रात छलका दर्द .सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लिखी अपनी बातें. अब दिल्ली में नहीं रहना चाहते ऋषभ




प्लीज मुझे जमीन दिलवा दो-भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत का 8 अगस्त की आधी रात छलका दर्द .सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लिखी अपनी बातें
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 8 अगस्त की आधी रात यानी करीब 12:45 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसने हर किसी को चौंका दिया. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे पंत ने आधी रात को सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए जमीन खरीदने में मदद मांगी है.ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि वह दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके वापस अपने गृह राज्य उत्तराखंड में बसना चाहते हैं, लेकिन पिछले 3 सालों से जमीन की साफ जानकारी न मिलने के कारण वह परेशान हैं. ऋषभ पंत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए से अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, ‘नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है. मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है. मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है.ऋषभ पंत हाल ही में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत टैक्स चुकाने के मामले में नंबर 1 बने हैं. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ऋषभ पंत ने 23 करोड़ 84 लाख रुपये का टैक्स जमा किया है. इससे पिछले साल भी उन्होंने 10.5 करोड़ रुपये का टैक्स दिया था.







