बड़ी खबर-भारत समेत पांच देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा अमेरिका.यूएस सीनेट ने शुक्रवार को किया बिल पास




बड़ी खबर-भारत समेत पांच देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा अमेरिका.यूएस सीनेट ने किया बिल पास
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को रूस पर प्रतिबंध वाले बिल को मंजूरी दे दी है। इसका मकसद रूस से ऊर्जा खरीद करने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर भारी टैरिफ लगाना है। सीनेट में इस बिल को 86-11 के भारी बहुमत से पास किया गया। इसके पहले बिल का नाम बदलकर लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 किया गया। यह बिल अमेरिकी राष्ट्रपति को उन देशों के सामान पर 100% टैरिफ लगाने की मंजूरी देता है, जो रूसी तेल और गैस के शीर्ष 5 आयातक हैं। इनमें भारत और चीन भी शामिल हैं। तर्क दिया गया है कि इससे रूस की पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात से होने वाली कमाई कम होगी और मॉस्को पर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का दबाव बढ़ेगा। इस समय चीन, भारत, अजरबैजान, हंगरी और स्लोवाकिया रूस के शीर्ष 5 ऊर्जा खरीदार हैं।







