पदोन्नति के खुले अवसर-ब्रेकिंग न्यूज़- 15 अगस्त तक प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्त पदोन्नति के मामलों को निराकरण कर लेने के जारी हुए आदेश। 7 अगस्त को लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किया आदेश. 10 अगस्त को होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग. सुशासन वाली सरकार में विधि सम्मत हो रही पदोन्नति की प्रक्रियाएं



ब्रेकिंग न्यूज़- 15 अगस्त तक प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्त पदोन्नति के मामलों को निराकरण कर लेने के जारी हुए आदेश। 7 अगस्त को लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किया आदेश. 10 अगस्त को होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने अपने पत्र क्रमांक्य
कं/स्था.02/टी संवर्ग/पदो./2026/810 अटल नगर दिनांक 07/8/2026 के अनुसार समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग छ.ग. एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को निर्देशित करते हुए संभाग एवं जिला स्तर पर रिक्त पदोन्नति के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं तथा पत्र में बताया गया है कि दिनांक 15.08.2026 के पूर्व पूर्ण करने के संबंध में। संदर्भ:- कार्यालयीन पत्र कमांक /स्था. 2/टी संवर्ग/आई/491743 दिनांक 30.06.26 उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्र के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सेवा भर्ती नियमों के तहत विभिन्न स्तर पर लिपिक वर्गीय/अलिपिक वर्गीय / शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही दिनांक 15.08.2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाने हेतु समयसीमा एवं विभिन्न जानकारी आपके माध्यम से चाही गयी थी।
उपरोक्त विषय से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हेतु संलग्न एजेण्डा अनुसार दिनांक 10.08.2026 को अपरान्ह 03.00 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखा गया है। अतः बैठक में पदोन्नति से संबंधित बिंदु एवं संदर्भित पत्र द्वारा चाही गयी जानकारी के साथ अपनी उपस्थिति देवें। उपरोक्त आदेश उपसंचालक लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया है







