शक्ति जिले में 10 लीटर अवैध महुआ शराब की गई जब्त. जिले के सहायक आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही है ताड़ बतौड का

शक्ति जिले में 10 लीटर अवैध महुआ शराब की गई जब्त. जिले के सहायक आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही है ताड़ बतौड का kshititech
आबकारी विभाग की गिरफ्त में आरोपी

शक्ति जिले में 10 लीटर अवैध महुआ शराब की गई जब्त. जिले के सहायक आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में लगातार चल रही है ताड़ बतौड का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति – कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आबकारी वृत्त सक्ती ने आज सफलता प्राप्त की है।सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल के निर्देशन में आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरमाल, वार्ड नं. 08, थाना सक्ती* निवासी किशन खूंटे पिता निर्भय खूंटे, उम्र 32 वर्ष अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब का विक्रय कर रहा है।सूचना की तस्दीक हेतु छद्म खरीदार के माध्यम से शराब खरीदी गई। बिक्री की पुष्टि होने पर AD EO आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के रहवासी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के रसोईघर में छिपाकर रखे 2 पीले प्लास्टिक जरीकेन बरामद किए गए, जिनमें कुल 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब थी। प्रत्येक जरीकेन में 5-5 लीटर शराब भरी हुई थी।टीम ने मौके से शराब जप्त कर आरोपी किशन खूंटे को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।शासन की मंशा के अनुरूप जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा रहा है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, शुभम कश्यप, आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, कमलेश यादव एवं बसंती चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading