7 अगस्त को चांपा में हुआ 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन.विधायक व्यास कश्यप ने हस्तशिल्प से जुड़े साथियों का किया उत्साह वर्धन. विधायक जी ने कहा हाथकरघा के क्षेत्र ने चांपा को दिलाई राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान




7 अगस्त को चांपा में हुआ 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन.विधायक व्यास कश्यप ने हस्तशिल्प से जुड़े साथियों का किया उत्साह वर्धन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -7 अगस्त को जांजगीर चांपा जिले के चांपा शहर में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रमुख अभ्यगत के रूप में जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्याज कश्यप। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल देवांगन तथा पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले प्रमुख रूप से मौजूद थे।इस दौरान विधायक व्यास कश्यप का आयोजक संस्था की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया तथा विधायक श्री कश्यप ने हस्तशिल्प से जुड़े समस्त साथियों को राष्ट्रीय हाथ करधा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह वर्धन भी किया तथा चांपा क्षेत्र को हथकरघा के क्षेत्र में पूरे राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की बात कही। साथ ही कहा कि आज हाथ करघा से जुड़े लोगों ने अपनी पूरी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है







