नशा मुक्ति को लेकर शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने भी दिखाई जागरूकता- विद्यार्थियों ने लिया संकल्प एवं कहा लोगों को भी करेंगे नशे से दूर रहने के लिए जागरूक. अवसर था नशा मुक्ति जागरूकता एवं महा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का. डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- विद्यार्थी ही बनेंगे विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक

नशा मुक्ति को लेकर शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने भी दिखाई जागरूकता- विद्यार्थियों ने लिया संकल्प एवं कहा लोगों को भी करेंगे नशे से दूर रहने के लिए जागरूक. अवसर था नशा मुक्ति जागरूकता एवं महा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का. डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- विद्यार्थी ही बनेंगे विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक kshititech
गुंजन एजुकेशन सेंटर शक्ति में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

नशा मुक्ति को लेकर शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने भी दिखाई जागरूकता- विद्यार्थियों ने लिया संकल्प एवं कहा लोगों को भी करेंगे नशे से दूर रहने के लिए जागरूक. अवसर था नशा मुक्ति जागरूकता एवं महा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-गुंजन एजुकेशन सेंटर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर बी.के. गणेश, बी.के. कमला, बी.के. कान्ति एवं बी.के. दिव्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा लेकर स्वयं भी नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।विद्यालय के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सदैव नशे से दूर रहने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading