गुड़गांव के मेदांता में चल रहा है किरण देव का उपचार-भाजपा अध्यक्ष किरण देव का हाल-चाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री । गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष




भाजपा अध्यक्ष किरण देव का हाल-चाल जाने पहुंचे मुख्यमंत्री । गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -29 जुलाई को बाबा बागेश्वर धाम से सह परिवार वापस लौटते समय ललितपुर जनपद के पास छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की इनोवा कार एक ट्रक से टकरा जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया वहां से उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुड़गांव में स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी का हाल-चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके परिवार जनों से भी चर्चा की एवं मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों से भी मुख्यमंत्री जी ने चर्चा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के उपचार हेतु आवश्यक जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए हैं







