भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक में प्रियंका गिरी का संगठन पर जोर, कहा— बूथ स्तर तक बढ़ाएं सक्रियता. बिलासपुर जिला ग्रामीण महिला मोर्चा की बैठक में बनी संगठन मजबूत करने कार्य योजना. प्रियंका ने कहा- महिला मोर्चा की बहने सिर्फ संगठन में नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता के सुख-दुख में भी बने सहभागी

भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक में प्रियंका गिरी का संगठन पर जोर, कहा— बूथ स्तर तक बढ़ाएं सक्रियता. बिलासपुर जिला ग्रामीण महिला मोर्चा की बैठक में बनी संगठन मजबूत करने कार्य योजना. प्रियंका ने कहा- महिला मोर्चा की बहने सिर्फ संगठन में नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता के सुख-दुख में भी बने सहभागी kshititech
महिला मोर्चा बिलासपुर जिला ग्रामीण के संपन्न बैठक

भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक में प्रियंका गिरी का संगठन पर जोर, कहा— बूथ स्तर तक बढ़ाएं सक्रियता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय, बिलासपुर (ग्रामीण) में महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी एवं बिलासपुर (ग्रामीण) महिला मोर्चा की जिला सह-प्रभारी प्रियंका गिरी ने मुख्य वक्ता के रूप में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और बूथ स्तर तक महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया।प्रियंका गिरी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर की सक्रियता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी समयबद्ध एवं अनुशासित तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी कार्यक्रमों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गतिविधियों का रिकॉर्ड दर्ज करने तथा नियमित रूप से महिला मोर्चा के कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करे। प्रियंका गिरी के मार्गदर्शन से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री साहू ने जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं संभाग प्रभारी फुलेश्वरी पैकरा ने संभाग के सभी जिलों में संगठन के विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रियंका गिरी का स्वागत करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में बिलासपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की टीम संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।बैठक में पार्षदगण, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सह प्रभारी प्रियंका गिरी बिलासपुर ग्रामीण महिला मोर्चा रेखा सूर्यवंशी कमला पुरुषोत्तम पटेल मनोरमा विजय यादव सरोज साहू अंकित पांडे शुक्ला नंदिनी साहू दिया गंधर्व आणिमा तिवारी रीना झा लाल कुआं पटेल वीणा तिवारी पार्वती अनंत एवं पाषर्दगढ़ महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री के अलावा भारी संख्या में भाजपा की सदस्य उपस्थित रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading