शक्ति के समाजसेवी प्रकाश चंद अग्रवाल को पितृ शोक.पिता फत्तेचंद अग्रवाल (मालखरौदा वाले) का हुआ निधन। 28 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे शक्ति में होगा अंतिम संस्कार. शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म प्रकाश इंजीनियरिंग के संचालक थे फतेचंद्र अग्रवाल जी. अग्रवाल सभा. मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि




शक्ति के समाजसेवी प्रकाश चंद अग्रवाल को पितृ शोक.पिता फत्तेचंद अग्रवाल (मालखरौदा वाले) का हुआ निधन। 28 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे शक्ति में होगा अंतिम संस्कार. शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म प्रकाश इंजीनियरिंग के संचालक थे फतेचंद्र अग्रवाल जी. अग्रवाल सभा. मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर की बाराद्वार रोड में स्थित प्रतिष्ठित फ़र्म प्रकाश इंजीनियरिंग के संचालक एवं मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के संरक्षक समाजसेवी प्रकाश चंद्र अग्रवाल तथा चांपा निवासी विनोद अग्रवाल के पिता श्री फत्तेचंद अग्रवाल का आज दिनांक- 28 जुलाई 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 8:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 28 जुलाई 2026 दिन- मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम बाराद्वार रोड शक्ति में होगा। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वार्ड क्रमांक- 16 गेवाडीन कॉलोनी शक्ति से निकलेगी।श्री फतेचंद अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल सभा शक्ति। मारवाड़ी युवा मंच शाखा शक्ति। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे मृदुभाषी। मिलनसार। धर्म परायण व्यक्ति थे तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं
दशकों पूर्व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में की थी अपने व्यापार की शुरुआत
श्री फतेचंद्र अग्रवाल ने शक्ति शहर में दशकों पूर्व प्रकाश इंजीनियरिंग के नाम से शक्ति शहर के पेट्रोल पंप के बगल में एवं वर्तमान में मोहन भोग रेस्टोरेंट वाले स्थान पर अल्प संसाधनों के बावजूद अपने व्यापार की शुरुआत की थी. तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उन्होंने जहां महारथ हासिल की। तो वहीं पूरे क्षेत्र में वे सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान रखते थे। तथा तत्कालीन समय में मालखरौदा जैसे एक छोटे से गांव से आकर उन्होंने शहर में अपना व्यापार प्रारंभ किया था। तथा आज प्रकाश इंजीनियरिंग की फर्म ट्रॉली निर्माण के क्षेत्र में पूरे प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में ग्राहकों के विश्वास की सबसे बड़ी संस्था है। एवं इंजीनियरिंग के काम में वे मास्टर माने जाते थे तथा जो काम कोई नहीं कर पता था उसे फत्तेचंद अग्रवाल अपने दिमाग से कर दिखाते थे। तथा गांव-गांव में किसान भी उनके इंजीनियरिंग शॉप में काम करवाने पहुंचते थे







