शक्ति जिले का प्रदेश में बढ़ा राजनैतिक कद-प्रेम पटेल ने रायपुर पहुंचकर किया शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण. छत्तीसगढ़ शासन ने करी थी नियुक्ति. जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता है प्रेम पटेल




प्रेम पटेल ने रायपुर पहुंचकर किया शाकम्भरी बोर्ड के डायरेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण. छत्तीसगढ़ शासन ने करी थी नियुक्ति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विगत दिनों शाकंभरी बोर्ड के नए सदस्य के रूप में शक्ति जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम पटेल की नियुक्ति की गई थी। तथा प्रेम पटेल ने छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के नव-मनोनीत सदस्य के रूप में राजधानी रायपुर पहुंचकर शाकंभरी बोर्ड कार्यालय में विधिवत पदग्रहण कर लिया तथा इस अवसर पर बोर्ड के सम्माननीय सदस्य एवं विभाग के अधिकारी- कर्मचारी भी मौजूद रहे तो वहीं सभी ने प्रेम पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।तो वहीं प्रेम पटेल के शाकभरी बोर्ड के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण करने पर किसानों ने कहा है कि उनके कुशल नेतृत्व में शाकम्भरी बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के किसानों, विशेषकर सब्जी एवं उद्यानिकी (Horticulture) फसलों से जुड़े कृषकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और उनके विकास व आय को बढ़ाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे।हमें पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन और आपके सेवाभावी प्रयासों से शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचेंगी







