ऐसा विधायक. जिससे जनता 24 घंटे किसी भी समय कर सकती है मुलाकात-जनसेवा ही हमारा संकल्प।विधायक व्यास कश्यप के प्रयासों से क्षेत्र में होंगे करोड़ों रुपए के नए विकास कार्य. सामान्य कार्यकर्ता से जनता के चुने हुए विधायक तक के सफर में जनता की आवाज को विधानसभा तक बुलंद कर रहे हैं व्यास. नौजवानों के दोस्त एवं बुजुर्गों के बेटे की तरह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं विधायक जी




जनसेवा ही हमारा संकल्प।विधायक व्यास कश्यप के प्रयासों से क्षेत्र में होंगे करोड़ों रुपए के नए विकास कार्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय ऊर्जावान विधायक व्यास कश्यप के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में नए विकास कार्यों को गति मिल रही है तो वहीं जनता का यह जनप्रतिनिधि क्षेत्र में विकास की एक और बड़ी सौगात लेकर आया है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरीत, सेंदरी, केवा, अमोरा और पचेड़ा में विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा से मुक्तिधाम शेड और प्रतीक्षालय निर्माण कार्यकी स्वीकृति प्राप्त हुई है।ग्राम किरीत।ग्राम सेंदरी।ग्राम केवाग्राम अमोरा।ग्राम पचेड़ा में आने वाले दिनों में मुक्तिधाम एवं शैड निर्माण का कार्य होगा।इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणजनों को अंतिम संस्कार एवं प्रतीक्षा हेतु सम्मानजनक एवं सुव्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप लगातारक्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रहे हैं तो वहीं क्षेत्र की जनता का भी उन्हें हमेशा सहयोग मिलता है एवं विधायक व्यास कश्यप जहां पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनता के सुख दुख में सहभागी बनते हैं। तो वहीं आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए भी वे 24 घंटे तत्पर रहते हैं. एवं विधायक जी के द्वारा क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी समय-समय पर प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। तो वहीं जनहित एवं जन कल्याण के लिए वे लगातार क्षेत्र की जनता की आवाज को विधानसभा तक प्रमुखता से उठा रहे हैं







