नारायण चंदेल से मिले छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन. चंदेल जी एवं सरकार का आभार जताया एल्डरमेनो ने. चंदेल जी का भी किया शाल श्रीफल से अभिनंदन

नारायण चंदेल से मिले छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन. चंदेल जी एवं सरकार का आभार जताया एल्डरमेनो ने. चंदेल जी का भी किया शाल श्रीफल से अभिनंदन kshititech
नारायण चंदेल से मुलाकात करते नवनियुक्त एल्डरमैन

नारायण चंदेल से मिले छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन. चंदेल जी एवं सरकार का आभार जताया एल्डरमेनो ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल से उनके जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन चैक में स्थित जनसंपर्क कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमेन विवेका गोपाल, रितेश मोनू अग्रवाल, रितेश राठौर, श्रीमती उर्मिला निर्मलकर, कार्तिकराम सूर्यवंशी, सुधीर गर्ग, महाराजा सीताराम गुहा सहित जिले के एल्डरमेनों ने जाकर श्री चंदेल से सौजन्य भेट किया। इस अवसर पर श्री चंदेल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेनों को मिष्ठान खिलाकर स्वागत व अभिनंदन किया। सभी एल्डरमेनों ने श्री चंदेल का शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ से अभिनंदन करते हुए भारतीय जनता पार्टी व छ.ग. सरकार जिन्होंने उन्हे नियुक्त किया है उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। श्री चंदेल ने सभी एल्डरमेनों को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि टीम वर्क के साथ काम करते हुए अपने दायित्व का निर्वाह करे तथा सब लोग मिलकर जनता की सेवा करे व विकास कार्यो में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री चंदेल ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेनों को पुनः बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, नपाप. उपाध्यक्ष मोहन यादव, अमित यादव, गिरीश मोदी, विनोद मोदी, श्रीमती भूरी बाई सूर्यवंशी, पुष्पेन्द्र निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण व भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading