विनोद बंसल बनाए गए भाजपा शक्ति जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ के संयोजक. बंसल जी की नियुक्ति पर व्यापारी बंधुओ ने दी उन्हें बधाई. जिले के प्रतिष्ठित व्यापारियों में जाने जाते हैं विनोद बंसल


विनोद बंसल बनाए गए भाजपा शक्ति जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ के संयोजक. बंसल जी की नियुक्ति पर व्यापारी बंधुओ ने दी उन्हें बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद बंसल को भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ शक्ति जिले का संयोजक नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्ति पर शक्ति शहर के व्यापारी भाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा के व्यवसायी प्रकोष्ठ को मजबूती मिलने की बात कही है। तो वहीं विनोद बंसल ने भी कहा है कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगे। ज्ञात हो कि पूर्व में विनोद बंसल भाजपा नगर मंडल शक्ति के उपाध्यक्ष। विधायक प्रतिनिधि सहित विभिन्न जिम्मेदारियो का तत्परता के साथ निर्वहन कर चुके हैं एवं वे शक्ति शहर में तथा पूरे जिले में व्यापारियों के बीच अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। तथा स्वयं जिला अवधि विक्रेता संघ के एक सक्रिय पदाधिकारी भी है

