जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति ने फूंका प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला. कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने के विरोध में आक्रोशित नजर आए कांग्रेसी. रेस्ट हाउस से निकली रैली अग्रसेन चौक में हुई पुतला दहन में तब्दील




जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति ने फूंका प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला. कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने के विरोध में आक्रोशित नजर आए कांग्रेसी. रेस्ट हाउस से निकली रैली अग्रसेन चौक में हुई पुतला दहन में तब्दील
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -10 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा स्थानीय शासकीय विश्राम गृह शक्ति से एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली हाईस्कूल होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। तथा गिरफ्तारी की निंदा की एवं इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन भी किया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट थे। जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने कहा किजांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी एवं इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा आज कचहरी चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया है।इस अवसर पर श्रीमती रश्मि गभेल. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता गिरधर जायसवाल। बलराम पांडे ,श्याम कुमार केवट, कुशल कश्यप , रामप्यारे सिदार , राकेश राठौर , गोपाल भारद्वाज , पिंटू ठाकुर , घनश्याम देवांगन ,लाला सोनी , भुनेश्वर चंद्रा , ताम्रध्वज चंद्रा , चन्द्रकुमार सोनी , ओमप्रकाश पटेल , धनीराम सोनवानी , चन्द्रकुमार गबेल ,अशोक गबेल , कार्तिक साहू ,कुंजाम साहू ,भीष्म साहू ,प्रताप चन्द्रा ,देवा लहरें , भीष्म देव भारती ,राहूल भारद्वाज ,विजय चन्द्रा, रामप्रसाद यादव ,चन्द्रीका देवानंन ,बंजरीहा यादव , देवानंद जायसवाल ,मेनिका जायसवाल ,अलका जायसवाल, सावित्री गबेल ,साक्षी युगल बंजारे , गायत्री सिधार ,सटीक अहमद , सत्यपाल महंत ,सोमू यादव,लालू यादव, विशाल जांगड़े, रोहित यादव, सन्नी यादव, राजेन्द्र यादव,सोनू तंबोली,अमित राठोर ,भुरू अग्रवाल,रशीद खान,अकीब खान,सुरेश डेंसिल,कालू अग्रवाल,राजेश खूंटे जीवेन्द्र राठोर,हेमलाल सोनी , प्यारेलाल पटेल , राकेश महंत ,छोटूदास महंत,लखन चंद्रा,जीवन साहू,पूरषोत्तम साहू,विनोद पटेल सहित जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे

