शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव की उपस्थिति में सरस्वती साइकिल योजना की साइकिल का किया गया छात्राओं को वितरण. भाजपा जिला अध्यक्ष गबेल भी रहे मौजूद


शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव की उपस्थिति में सरस्वती साइकिल योजना की साइकिल का किया गया छात्राओं को वितरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन पारा, सक्ती में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन पारा सक्ती में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष श्री रामावतार अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री धनंजय नामदेव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री श्री अरुण शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र राठौर एवं भाजपा मंडल महामंत्री श्री नरेंद्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेश जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल है। इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी तथा वे नियमित रूप से अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य मानते हुए अनुशासन, संस्कार एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि शिक्षित बेटियाँ परिवार, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेश जायसवाल, श्रीमती आई.खलखो, श्रीमती उषाकिरण कोसले, श्रीमती नीरजा नामदेव, सन्नो बानो, श्रीमती मनीषा चंद्रा, नैन्शी शर्मा, सोनल मेहरा तथा शिक्षक श्री धनंजय केवट, श्री लवचंद देवांगन, श्री लोकेश्वर जगत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री सुरेश जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत स्वीकार करने एवं कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से छात्राओं को शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलेगी तथा वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगी। अंत में सभी अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

