छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के फिर हुए तबादले.09 जुलाई को राज्य शासन ने जारी की सूची. जीपीएम के कलेक्टर संतोष देवांगन होंगे स्कूल शिक्षा विभाग के नए सचिव


छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के फिर हुए तबादले.09जुलाई को राज्य शासन ने जारी की सूची. जीपीएम के कलेक्टर संतोष देवांगन होंगे स्कूल शिक्षा विभाग के नए सचिव
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन ने 9 जुलाई 2026 को एक आदेश जारी कर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश नवा रायपुर, दिनांकः 09-07-2026 क्रमांक ESTB-102(1)/423/2026-DS(GAD-2): राज्य शासन, एतद द्वारा, श्री संतोष कुमार देवांगन, भा.प्र.से. (2013) कलेक्टर, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करता है।2/ श्री विजय दयाराम के., भा.प्र.से. (2015), संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य कौशल विकास अभिकरण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के पद पर पदस्थ करता है।3/ श्री हेमंत रमेश नंदनवार, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।श्री हेमंत रमेश नंदनवार, भा.प्र.से. द्वारा संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
4/ श्री सुमित अग्रवाल, भा.प्र.से. (2021), आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के पद पर पदस्थ करता है।श्री सुमित अग्रवाल, भा.प्र.से. द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री रिमिजियुस एक्का, भा.प्र.से. (2011), संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा अति. प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) केवल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।श्री सुमित अग्रवाल, भा.प्र.से. द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।5/ सुश्री अनुपमा आंनद, भा.प्र.से. (2023), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सराईपाली, जिला महासमुंद को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ करता है। उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किया गया है

