ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के डिलीवरी स्टाफ ने किया फर्जीवाड़ा- पार्सल से एप्पल के 07 मोबाइल निकाल कर डाल दिए डमी फोन

ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के डिलीवरी स्टाफ ने किया फर्जीवाड़ा- पार्सल से एप्पल के 07 मोबाइल निकाल कर डाल दिए डमी फोन kshititech

ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के डिलीवरी स्टाफ ने किया फर्जीवाड़ा- पार्सल से एप्पल के 07 मोबाइल निकाल कर डाल दिए डमी फोन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -ब्लूडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड कुरिअर कंपनी के डिलीवरी स्टाफ ने सात आइफोन निकालकर पार्सलों में डमी फोन डाल दिए। कंपनी क्षेत्रीय प्रबंधक ने 10 लाख 44 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए डिलिवरी स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।ब्लूडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड का नवादा रोड स्थित गांधी नगर कालोनी में कार्यालय है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल शुक्ला ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 20 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 के बीच कंपनी के पास सात प्रीपेड एप्पल शिपमेंट आए थे, जिनमें आइफोन-17 प्रो माडल के मोबाइल फोन थे। इन सभी शिपमेंट की डिलीवरी का प्रयास कंपनी के डिलीवरी स्टाफ सुभरी गांव के रोहतास ने किया था।बताया सभी पार्सल ओटीपी के साथ कैंसिल दिखाए गए और बाद में आरटीओ (रिटर्न टू ओरिजिन) होकर एप्पल के वेयरहाउस भेज दिए गए। वेयरहाउस में जांच के दौरान सभी बाक्स में असली आइफोन की जगह डमी फोन मिले। शिकायत में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान डिलीवरी स्टाफ ने बताया कि वह संबंधित ग्राहकों के पते पर नहीं गया था और काल कर कैंसिलेशन के लिए ओटीपी लिया था।कंपनी के सिस्टम के अनुसार उसने किसी भी ग्राहक को काल नहीं की थी। आरोप है कि डिलीवरी स्टाफ ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पार्सलों से आइफोन निकालकर उनकी जगह डमी फोन रख दिए और दोबारा पैक कर कार्यालय में जमा करा दिए। अतुल शुक्ला ने बताया कि सातों आइफोन की कुल कीमत 10 लाख 44 हजार 300 रुपये है। कंपनी ने चोरी हुए सभी मोबाइल फोन के एयरवे बिल नंबर, आइएमईआइ नंबर और सीरियल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने डिलीवरी स्टाफ रोहतास व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading