मुख्यमंत्री ने लांच किया प्रदेश में ग्रीन ड्राइव पोर्टल- 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे राज्य में. हरित प्रदेश की ओर अग्रसर होगा अपना राज्य

मुख्यमंत्री ने लांच किया प्रदेश में ग्रीन ड्राइव पोर्टल- 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे राज्य में. हरित प्रदेश की ओर अग्रसर होगा अपना राज्य kshititech

मुख्यमंत्री ने लांच किया प्रदेश में ग्रीन ड्राइव पोर्टल- 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे राज्य में. हरित प्रदेश की ओर अग्रसर होगा अपना राज्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दिल्ली को एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ (Green Drive Portal) को लाइव कर दिया है। इस वृहद पौधारोपण महा-अभियान का औपचारिक शुभारंभ 7 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। नए लॉन्च किए गए पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक कई डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं और इस हरित पहल में अपना सीधा योगदान दे सकते हैं

स्लॉट बुकिंग

लोग पौधारोपण के लिए पोर्टल पर जाकर अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं।

मुफ्त पौधे

अभियान के तहत घर या आस-पास लगाने के लिए मुफ्त पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं।

वृक्ष रथ

सामुदायिक पौधारोपण (Community drives) के लिए कॉलोनियों या सोसायटियों में विशेष ‘वृक्ष रथ’ को आमंत्रित किया जा सकता है।

दिल्ली ग्रीन वॉरियर

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नागरिक खुद को पोर्टल पर ‘ग्रीन वॉरियर’ के रूप में पंजीकृत कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने जनता के नाम अपने संदेश में कहा, “हमने पूरी दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का जो वादा किया था, अब उसे मिलकर पूरा करने का समय आ गया है।” उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुहिम से जुड़ने और एकजुट होकर एक स्वच्छ, हरित और अधिक स्वस्थ दिल्ली के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading