22 जून को हो जाएगी डेडलाइन खत्‍म… अभी करें ये काम, वर्ना कल से बंद हो जाएगी आपकी LPG सप्‍लाई

22 जून को हो जाएगी डेडलाइन खत्‍म… अभी करें ये काम, वर्ना कल से बंद हो जाएगी आपकी LPG सप्‍लाई kshititech

22 जून को हो जाएगी डेडलाइन खत्‍म… अभी करें ये काम, वर्ना कल से बंद हो जाएगी आपकी LPG सप्‍लाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -एलपीजी गैस को लेकर डेडलाइन 22 जून से समाप्‍त हो रही है. इसका मतलब है कि कल से आपके एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो सकती है, अगर आप केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं तो आपकी LPG गैस की सप्‍लाई कुछ ही घंटे के बाद बंद हो सकती है, क्‍योंकि एलपीएजी गैस सप्‍लाई के लिए सरकार ने एक नया नियम जारी किया गया है. जिसकी 90 दिन वाली डेडलाइन आज खत्‍म हो रही है. अगर तुरंत कार्रवाई नहीं किया गया तो कल सुबह से सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो जाएगी.दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भारत के एनर्जी इम्‍पोर्ट बिलों पर दबाव कम करने के लिए एक खास बदलाव किया है. नए आदेश के तहत, सरकार तय सेक्‍टर्स में पाइपलाइन प्राकृतिक गैस (PNG) नेटवर्क में बदलाव को सख्‍ती से लागू कर रही है और नियमों का उल्‍लंघन करने वाले कनेक्‍शनों को सख्‍ती से बंद कर रही है.

किन लोगों की बंद होगी गैस सप्‍लाई?

जिन लोगों के घर या उनके घर के पास पीएनजी कनेक्‍शन हैं, तो उनका एलपीजी कनेक्‍शन खत्‍म कर दिया जाएगा. उन्‍हें एलपीजी आपूर्ति नहीं करने का निर्देश दिया गया है.एक ही फैमिली में डबल गैस कनेक्‍शन लेने वालों को एक कनेक्‍शन सरेंडर करना होगा, नहीं तो इनकी भी गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी. अगर किसी ने अपने एलपीजी गैस कनेक्‍शन को लेकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो भी उनकी गैस आपूर्ति बंद कर दी जाएगी

गैस कनेक्‍शन बंद ना हो, ऐसा क्‍या करना होगा?

पता लगाए कि क्या आपकी स्थानीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनी ने आपके पड़ोस तक नेटवर्क का विस्तार किया है. मौजूदा आदेश के तहत, अगर आपको रजिस्‍टर्ड डाक के माध्यम से कोई सूचना या 90-दिन वाली डेडलाइन मिली है तो, कल से आप गैस की बुकिंग नहीं कर पाएंगे.चाहे आप मालिक हों या किरायेदार, अपने वितरक को सरकार द्वारा जारी किए गए एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र तुरंत जमा करें. प्रवासी समूहों के लिए ब्लैकलिस्ट होने से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके स्व-घोषणा पत्र को औपचारिक रूप से दर्ज किया गया है.अगर गैस पाइपलाइन आपके घर तक है, तो अपना पीएनजी सदस्यता आवेदन ऑनलाइन या स्थानीय वितरण पोर्टलों के माध्यम से शुरू करें. अगर आपके परिसर के लिए परिवर्तन भौतिक रूप से संभव नहीं है, तो ऑटोमैटिक शटडाउन को बायपास करने के लिए गैस कंपनी से तकनीकी NOC हासिल करें. सुनिश्चित करें कि आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर आपके वर्तमान वितरक के पास अपडेट है. आपका कनेक्शन अपडेटेड डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम के तहत पूरी तरह से सत्यापित है, जिसे वितरक स्तर पर होने वाली हेराफेरी को खत्म करने के लिए संचालन में 90% तक बढ़ाया गया है.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading