हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर- इंडिगो 12 शहरों के लिए चालू कर रही है 1 जुलाई से नई कमर्शियल फ्लाइटे. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा सर्व सुविधा युक्त एयरपोर्ट


हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर- इंडिगो 12 शहरों के लिए चालू कर रही है 1 जुलाई से नई कमर्शियल फ्लाइटे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस देश के 12 प्रमुख शहरों के लिए कमर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू करने जा रही है। एयरलाइंस की तरफ से सभी नए शहरों के लिए शुरू होने वाली उड़ानों का शेड्यूल जारी करने के बाद टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।हालांकि इंडिगो 16 जून से ही नोएडा एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए प्रतिदिन उड़ानें संचालित कर रही है। अकासा एयर भी नवी मुंबई और बेंगलुरु से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के लिए फ्लाइटों का संचालन कर रही है, जल्द ही अकासा एयर भी अपने नए शहरों को जोड़ने के लिए शेड्यूल जारी करेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जुलाई से इंडिगो नवी मुंबई, श्रीनगर,जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर, चंडीगढ़ सहित 12 शहरों के लिए अपनी उड़ाने शुरू करने जा रही है।ये उड़ानें नोएडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन इन शहरों के लिए जाएंगी और लौटकर वापस नोएडा एयरपोर्ट आएंगी। पहले से ही बेंगलुरू, जम्मू, हैदराबाद और अमृतसर के लिए नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से कमर्शियल फ्लाइटों के संचालन के बाद से दिल्ली एनसीआर के लोग दिल्ली के जाम से बचने के लिए नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा कर रहे हैं।16 शहरों के लिए उड़ानें संचालित होने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से केवल दिन के समय में ही उड़ाने संचालित की जा रही हैं।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) की तुलना की जाए तो ज्यादातर शहरों के हवाई सफर का टिकट बराबर हैं या फिर ज्यादा है, लेकिन दिल्ली एनसीआर के लोग दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आइजीआइ) आने जाने में जाम की समस्या को देखते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विकल्प के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।

