खाटू पहुंचना अब होगा और आसान. श्याम प्रेमियों ने कहा- धन्यवाद रेल मंत्री जी.खाटू श्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात. पर्यटन सर्किट कॉरिडोर- सालासर धाम। जीण माता। शाकंभरी धाम। सहित खाटू श्याम स्टेशन जुड़ेंगे आपस में

खाटू पहुंचना अब होगा और आसान. श्याम प्रेमियों ने कहा- धन्यवाद रेल मंत्री जी.खाटू श्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात. पर्यटन सर्किट कॉरिडोर- सालासर धाम। जीण माता। शाकंभरी धाम। सहित खाटू श्याम स्टेशन जुड़ेंगे आपस में kshititech

खाटू श्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात. पर्यटन सर्किट कॉरिडोर- सालासर धाम। जीण माता। शाकंभरी धाम। सहित खाटू श्याम स्टेशन जुड़ेंगे आपस में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजस्थान प्रदेश के सीकर स्थित खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीकर के सुंदरपुरा में एक नया स्टेशन और पिट लाइन बनाने की घोषणा की. जिसके बाद खाटूश्यामजी मंदिर की दूरी अब रिंगास से कम हो जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के सीकर और पूरे शेखावाटी क्षेत्र के निवासियों और श्रद्धालुओं को एक बड़ी सौगात दी है. बीकानेर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, रेल मंत्री स्पेशल ट्रेन के जरिए जयपुर लौट रहे थे. इसी दौरान वे कुछ समय के लिए सीकर रेलवे स्टेशन पर रुके, जहां उन्होंने क्षेत्र के रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम और ऐतिहासिक घोषणाएं कीं.रेल मंत्री की इन घोषणाओं में सुंदरपुरा में एक नए रेलवे स्टेशन का निर्माण और सीकर रेलवे स्टेशन पर आधुनिक पिट लाइन (ट्रेनों की मरम्मत और रखरखाव की लाइन) को विकसित करना मुख्य रूप से शामिल है.

खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की राह होगी बेहद आसान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस नई सौगात से सीकर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी आने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की राह बेहद आसान हो जाएगी. वर्तमान में श्रद्धालुओं को रींगस रेलवे स्टेशन से मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 17 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि यह नया सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन खाटूश्याम मंदिर से मात्र 11 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जाएगा.

सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य जल्द

उन्होंने आगे कहा कि सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा. इस नए भवन के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने का कार्य पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ मिलकर आज (21 जून) ही पूरा कर लिया जाएगा. इसके तुरंत बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी. जिससे भक्तों के समय और श्रम दोनों की बड़ी बचत होगी

पिट लाइन से चमकेगी सीकर की कनेक्टिविटी

सुंदरपुर रेलवे स्टेशन के साथ ही सीकर रेलवे स्टेशन पर एक पिट लाइन भी विकसित की जाएगी. इस सुविधा के शुरू होने से सीकर से नई ट्रेनों का संचालन और रख-रखाव बेहद सुगम हो जाएगा . इसका लाभ सीकर में देशभर से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों, सेना में तैनात जवानों, व्यापारियों और आम यात्रियों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि पिट लाइन के कार्य को भी जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा.

शेखावाटी में बनेगा धार्मिक पर्यटन सर्किट कॉरिडोर

क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्राचीन धार्मिक स्थलों- शाकंभरी धाम, खाटूश्यामजी, जीण माता और सालासर धाम को आपस में जोड़ने वाले ‘पर्यटन सर्किट कॉरिडोर’ को लेकर रेल मंत्री ने बेहद सकारात्मक रुख दिखाया. उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है और बहुत जल्द ही इसका धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा. रेल मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से न केवल क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक उन्नति को भी एक नई रफ्तार मिलेगी.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading