नहीं रही श्रीमती ममता अग्रवाल. शाम 6 बजे रायगढ़ के पार्क सिटी स्थित निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा


नहीं रही श्रीमती ममता अग्रवाल. शाम 6 बजे रायगढ़ के पार्क सिटी स्थित निवास से निकलेगी अंतिम यात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रायगढ़ नगर के प्रतिष्ठित साबुन वाले परिवार के सदस्य श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल (पी.डी.) की पूज्य धर्मपत्नी श्रीमती ममता अग्रवाल का 20 जून 2026 दिन शनिवार की बीती रात्रि आकस्मिक निधन हो गया था। वे 55 वर्ष की थी। वे आदर्श अग्रवाल व आशीष अग्रवाल की माता एवं अजय,बजरंग और विमल अग्रवाल की भाभी जी थी। उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 21 जून 2026 दिन रविवार को शाम 6 बजे रायगढ़ शहर के पार्क सिटी स्थित उनके निवास से निकाली जावेंगी। कयाघाट मुक्तीधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। श्रीमती ममता अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वह मृदु। मिलनसार। धर्म परायण महिला थी एवं अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गई है

