जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान. वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- जरूर करें रक्तदान. शिविर.समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: गौतम अग्रवाल. 20 जून को रोशन लाल जी की जयंती पर महका खरसिया मंडल द्वारा भी किया जाएगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान. वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- जरूर करें रक्तदान. शिविर.समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: गौतम अग्रवाल. 20 जून को रोशन लाल जी की जयंती पर महका खरसिया मंडल द्वारा भी किया जाएगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन kshititech
रायगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री रोशन लाल अग्रवाल जी
जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान. वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- जरूर करें रक्तदान. शिविर.समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: गौतम अग्रवाल. 20 जून को रोशन लाल जी की जयंती पर महका खरसिया मंडल द्वारा भी किया जाएगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन kshititech
खरसिया के वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता
जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान. वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- जरूर करें रक्तदान. शिविर.समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: गौतम अग्रवाल. 20 जून को रोशन लाल जी की जयंती पर महका खरसिया मंडल द्वारा भी किया जाएगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन kshititech
रायगढ़ शहर के युवा भाजपा नेता गौतम अग्रवाल

जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान. वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- जरूर करें रक्तदान. शिविर.समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: गौतम अग्रवाल. 20 जून को रोशन लाल जी की जयंती पर महका खरसिया मंडल द्वारा भी किया जाएगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -लोकप्रिय पूर्व विधायक व जननेता स्व, रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में रायगढ़ कमलम परिवार द्वारा 20 जून 2026 को प्रातः 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक अग्रोहा भवन, गौरीशंकर मंदिर चौक रायगढ़ में सुनिश्चित हुआ है। उक्ताशय की जानकारी रायगढ़ कमलम परिवार के सक्रिय सदस्य एवं जननेता रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र गौतम अग्रवाल ने दी है।सक्रिय युवा नेता गौतम अग्रवाल नेे बताया कि जिसका मुख्य उद्देश्य फस्ट टाइम ब्लड डोनर तैयार करना है यानि जो व्यक्ति आज तक एक बार भी ब्लड डोनेट नही किया है उसको स्वेच्छा से ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित करना है ताकि जीवन में कभी एमरजेंसी में जरूरत पडे तो उसके परिजनों के लिए सदैव तत्पर रहे। उसे डर न लगे l साथ ही जो लोग रक्तदान करने से डरते है उनको भी जागरूक कर इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करना और रक्तदान से जुडे गलतफहमियों को दूर करना है। आगे उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी रायगढ़ कमलम परिवार द्वारा आव्हान किया जा रहा है कि पूर्व विधायक जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनके समर्थकों, प्रशंसकों व आमजनों से अपील है कि रक्तदान के महत्व व उसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में रक्तदान करने 20 जून 2026 को अग्रोहा भवन, गौरीशंकर मंदिर चौक रायगढ़ पहुंचे। आगे उन्होंने बताया कि स्वेच्छा से रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने के साथ ही जन चेतना का कार्य करने का अवसर है। हमारे पूर्व विधायक जननेता रोशनलाल अग्रवाल द्वारा सदैव स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना सहित रक्तदान करने की प्रेरणा देते थे। उनकी स्मरण करते हुए जन्म जयंती पर रक्तदान का कार्यक्रम करके सच्ची पुष्पांजलि अर्पित किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी को जीवन दान मिलेगा। हम सब जानते है कि रक्त किसी कृत्रिम तरीकों से नही बनाया जा सकता है सिर्फ हमारे शरीर से ही रक्तदान करने से उपलब्ध होता है। रक्तदान करने से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्द मिलता है, उसका न तो कोई मूल्य आंका जा सकता है नही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है। गौतम अग्रवाल ने आमजनों, समर्थकों व प्रशंसकों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। किसी वृद्ध माता-पिता को बेसहारा होने से बचा सकता है। किसी का खिलता यौवन असमय किसी काल कलवित होने से बच जायेगा। आप सब आने वाली नई पीढ़ी के लिए हमेशा उदाहरण एवं प्रेरणा के स्रोत बन सकते हो। अतएव आइए! हम सब मिलकर भारी संख्या में रक्तदान करें।

वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने भी करी रक्तदाताओं से रक्तदान की अपील

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता खरसिया ने भी 20 जून को रायगढ़ में कमलम परिवार द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को लेकर सभी रक्तदाता साथियों से आग्रह किया है कि वे जननेता रोशनलाल अग्रवाल जी की जयंती पर 20 जून दिन शनिवार को रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान जरूर करें एवं श्री गुप्ता ने कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचाने में सहायक होता है। तथा हमें सदैव सतत रक्तदान करते रहना चाहिए

20 जून को खरसिया नगर मंडल एवं महका मंडल भी करेगा रोशन लाल जी की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन

20 जून को रायगढ़ के पूर्व लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल जी की जन्म जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी खरसिया नगर एवं महका मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय खरसिया में सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।सुबह 10:30 बजे सिविल अस्पताल में मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया जाएगा तथा इस अवसर पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है

20 जून को रायगढ़ के गौरी शंकर मंदिर चौक में होगा स्वच्छता अभियान

स्व.रोशन लाल अग्रवाल जी की जन्म जयंती पर कमलम परिवार रायगढ़ द्वारा 20 जून शनिवार को सुबह 7:30 से रायगढ़ के गौरी शंकर मंदिर चौक में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें आयोजक परिवार ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिक बंधुओ को इस अवसर पर उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने का आग्रह किया गया है

जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान. वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने कहा- जरूर करें रक्तदान. शिविर.समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील, भारी संख्या में करें रक्तदान: गौतम अग्रवाल. 20 जून को रोशन लाल जी की जयंती पर महका खरसिया मंडल द्वारा भी किया जाएगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन kshititech
20 जून को स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल जी की जन्म जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading