छत्तीसगढ़ में फॉर्च्यूनर कार में बैठे भाजपा नेता को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया  गया जिंदा-कोरिया में रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता समेत तीन की हत्या: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी. छत्तीसगढ़ में चल रहा रेत का खेल

छत्तीसगढ़ में फॉर्च्यूनर कार में बैठे भाजपा नेता को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया  गया जिंदा-कोरिया में रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता समेत तीन की हत्या: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी. छत्तीसगढ़ में चल रहा रेत का खेल kshititech
कोरिया में हुई तीन लोगों की निर्मम हत्या
छत्तीसगढ़ में फॉर्च्यूनर कार में बैठे भाजपा नेता को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया  गया जिंदा-कोरिया में रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता समेत तीन की हत्या: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी. छत्तीसगढ़ में चल रहा रेत का खेल kshititech
घटना में जलाई गई फॉर्च्यूनर कार
छत्तीसगढ़ में फॉर्च्यूनर कार में बैठे भाजपा नेता को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया  गया जिंदा-कोरिया में रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता समेत तीन की हत्या: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी. छत्तीसगढ़ में चल रहा रेत का खेल kshititech
घटना के बाद मुख्यमंत्री ने दिया बयान

छत्तीसगढ़ में फॉर्च्यूनर कार में बैठे भाजपा नेता को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया जिंदा-कोरिया में रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता समेत तीन की हत्या: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत खनन को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला समेत तीन लोगों की हत्या मामले में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत खनन को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की हत्या मामले में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जायेगी। मंगलवार की देर रेत खनन को लेकर दो भाजपा नेताओं के बीच विवाद हुआ था, जो देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान आरोपियों ने भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें गहरवार की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं उनके दो रिश्तेदार (वीरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह ) जो गंभीर रूप से झुलसे हुए थे, उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खूनी संघर्ष में मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह घायल हैं। आरोपियों ने पहले एक कार को टक्कर मारकर उसमें आग लगा दी, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों की पहचान की है, जिनमें से चार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टिपर से फॉर्च्यूनर कार को टक्कर आग के हवाले

बताया जा रहा है कि रेत कारोबार को लेकर ठाकुर और त्रिपाठी समूह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात फोन पर हुई कहासुनी के बाद मामला और भड़क गया। देर रात एक पक्ष के लोग कार में सवार होकर दूसरे पक्ष के घर के सामने पहुंचे। वहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि मालवाहक टिपर से फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारी गई। इसके बाद वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

सात में से चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में कुल सात आरोपियों की पहचान की है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मनु त्रिपाठी शामिल हैं। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने कहा- आग कैसे लगी, अभी स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, विधि विज्ञान टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे नौगई गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश चौबे ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है

छत्तीसगढ़ में फॉर्च्यूनर कार में बैठे भाजपा नेता को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया  गया जिंदा-कोरिया में रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता समेत तीन की हत्या: सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी. छत्तीसगढ़ में चल रहा रेत का खेल kshititech
कोरिया में जिंदा जला दिया गया कार में बैठा भाजपा नेता

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading