ब्रेकिंग न्यूज़-100% इथेनॉल से चलेगी गाड़ियां. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी कानून को मंजूरी.ई 100 पेट्रोल को मिली अब मंजूरी

ब्रेकिंग न्यूज़-100% इथेनॉल से चलेगी गाड़ियां. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी कानून को मंजूरी.ई 100 पेट्रोल को मिली अब मंजूरी kshititech
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

ब्रेकिंग न्यूज़-100% इथेनॉल से चलेगी गाड़ियां. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी कानून को मंजूरी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में 100 प्रतिशत इथेनॉल ईंधन के उपयोग को कानूनी मंजूरी देने की घोषणा की है। इस फैसले का उद्देश्य आयातित जीवाश्म ईंधन पर भारत की निर्भरता कम करना और स्वदेशी, पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना है। गडकरी ने बताया कि लंबे समय तक इस विचार का विरोध और मजाक उड़ाया गया, लेकिन अब यह वास्तविकता बन रहा है। उन्होंने कहा कि कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां जल्द ही ऐसे वाहन लॉन्च करेंगी जो 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चल सकेंगे। इस पहल से किसानों, ऊर्जा क्षेत्र और देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading