बड़ी खबर- अयोध्या के श्री राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सरकार ने गठित की एसआईटी. 15 दिनों में आएगी जांच रिपोर्ट


बड़ी खबर-अयोध्या के श्री राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सरकार ने गठित की एसआईटी. 15 दिनों में आएगी जांच रिपोर्ट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अयोध्या के प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर के चंदे की राशि में गबन के मामले को अब शासन ने संज्ञान में लिया है। शासन ने शनिवार को तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की है। एसआईटी में विशेष सचिव वित्त, मंडलायुक्त लखनऊ व आईजी रेंज लखनऊ शामिल हैं। एसआईटी पहले सात दिन में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी और 15 दिन बाद फाइनल रिपोर्ट देगी।

