पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अनुशंसा से नगर पालिका जांजगीर-नैला में विभिन्न विकास कार्य हेतु 62 लाख रूपये स्वीकृत. नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया चंदेल जी का आभार


पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अनुशंसा से नगर पालिका जांजगीर-नैला में विभिन्न विकास कार्य हेतु 62 लाख रूपये स्वीकृत. नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया चंदेल जी का आभार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के अनुशंसा व सतत् प्रयास से नगर पालिका परिषद् जांजगीर-नैला को अधोसंरचना मद् अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न विकास कार्य हेतु 62.00 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी के अंतर्गत चर्च के पास भवन निर्माण कार्य हेतु 9.96 लाख रूपये एवं मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में खिलाड़ियों के लिये भवन निमार्ण कार्य हेतु 10.34 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने खिलाड़ियों के जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुये उनके मांग पर हॉकी मैदान में भवन निर्माण कराने की घोषणा किया था, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव, पार्षद अजीत गढ़वाल, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, सचिव राकेश गढ़वाल, मार्गदर्शक राजीव सिंह, सोमदेव खरे, दीपक खरसन, कृष्णा गढ़वाल, बादल गढ़वाल, रितेश बर्मन, चंद्रजीत सोनवान, सूरज खरे, पुष्पेन्द्र गढवाल सहित जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जांजगीर-नैला नगर में विभिन्न विकास कार्यो व मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में खिलाड़ियों के लिये भवन निमार्ण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

