मथुरा के राधा कुंड में रहने वाला आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार 24 युवतियों के साथ शोषण का लगा आरोप. इंटरनेट मीडिया पर बाबा की युवतियों के साथ मिली अश्लील तस्वीरें

मथुरा के राधा कुंड में रहने वाला आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार 24 युवतियों के साथ शोषण का लगा आरोप. इंटरनेट मीडिया पर बाबा की युवतियों के साथ मिली अश्लील तस्वीरें kshititech

मथुरा के राधा कुंड में रहने वाला आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार 24 युवतियों के साथ शोषण का लगा आरोप. इंटरनेट मीडिया पर बाबा की युवतियों के साथ मिली अश्लील तस्वीरें

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में गिरफ्तार आईआईटियन बाबा उर्फ अभिषेक मिश्रा की करतूतों की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर चार और युवतियों के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है।पुलिस अब इन युवतियों की पहचान करने में जुटी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बाबा ने आध्यात्मिक प्रभाव और कृष्ण अवतार होने का दावा कर 24 से अधिक युवतियों का शोषण किया था। आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाला ओडिशा का अभिषेक मिश्रा चार वर्षों से शेरगढ़िया (राधाकुंज) क्षेत्र में रह रहा था। वह खुद को कथावाचक व धार्मिक कथाकार के रूप में प्रस्तुत करता था। गोवर्धन में किराए के कमरा लेकर रहने वाली मध्यप्रदेश की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद उसे एक जून की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित के संपर्क में 24 युवतियों के साक्ष्य मिले थे। वह युवतियों को नशे की आदत डलवाकर दुष्कर्म करता था। स्वयं को कृष्णावतार बताकर युवतियों से गंधर्व विवाह रचाता था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में नए-नए राजफाश ने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया हैगिरफ्तारी के बाद जब्त किए गए मोबाइल और लैपटॉप जांच के दौरान लगातार नए साक्ष्य सामने आ रहे हैं।इसी क्रम में इंटरनेट मीडिया पर चार और युवतियों के साथ बाबा की अश्लील तस्वीरें प्रसारित हुई हैं। इसके बाद पुलिस इन युवतियों की पहचान में जुट गई है। प्रसारित फोटो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले डाटा के आधार पर यह आशंका और मजबूत हुई है कि आरोपित ने देश के विभिन्न राज्यों की कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण किया। कई युवतियों को वह स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बताकर आध्यात्मिक साधना और मोक्ष का प्रलोभन देता था। इसके बाद विश्वास में लेकर उनसे नजदीकियां बढ़ाता और दूध में नशीला पदार्ध देकर उनकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें अपने पास रखता था।इंटरनेट मीडिया पर सामने आई चार युवतियों की फोटो के बाद साइबर सेल और गोवर्धन पुलिस ने उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। फोटो और डिजिटल डाटा के आधार पर संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा हैअधिकारियों का मानना है कि इन युवतियों तक पहुंचने के बाद मामले में और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading