बाबा के भक्तों के लिए जरूरी खबर-बाबा केदारनाथ धाम के पुराने पैदल मार्ग को किया गया बंद. जिला प्रशासन ने दी जानकारी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया बड़ा फैसला

बाबा के भक्तों के लिए जरूरी खबर-बाबा केदारनाथ धाम के पुराने पैदल मार्ग को किया गया बंद. जिला प्रशासन ने दी जानकारी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया बड़ा फैसला kshititech
जय बाबा केदारनाथ धाम की

बाबा के भक्तों के लिए जरूरी खबर-बाबा केदारनाथ धाम के पुराने पैदल मार्ग को किया गया बंद. जिला प्रशासन ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -यात्री निर्माणाधीन पुराने केदारनाथ पैदल मार्ग से आवाजाही नहीं कर सकेंगे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं।भीमबली से गरुड़चट्टी होते हुए केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले इस मार्ग पर अभी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे इस पर आवाजाही यात्रियों के लिए खतरनाक हो सकती है। विदित हो कि अनुमति न होने के बावजूद यात्री इस मार्ग से भी आवाजाही कर रहे हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन भीमबली-गरुड़चट्टी-केदारनाथ पैदल मार्ग अभी पूरी तरह सुरक्षित और उपयोग योग्य स्थिति में नहीं है।निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर लगातार पत्थर गिरने, पहाड़ दरकने और अन्य प्राकृतिक जोखिम बने हुए हैं। ऐसे में इस मार्ग का उपयोग यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकता है।उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि इस निर्माणाधीन एवं जोखिमपूर्ण मार्ग पर आवाजाही जारी रहती है तो कभी भी कोई अनहोनी घट सकती है। इसी को देखते हुए मार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय व्यापारियों, टेंट संचालकों व अन्य हितधारकों की ओर से भी इस मार्ग पर यात्रियों सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता व्यक्त की जा रही थी और आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग को समन्वय बनाकर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाएं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading