डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत. कम कर गई आरबीआई की नई नीति. लंबे समय के बाद रुपए ने लगाई दहाड़

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत. कम कर गई आरबीआई की नई नीति. लंबे समय के बाद रुपए ने लगाई दहाड़

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान के बाद रुपया करीब 50 पैसे तक मजबूत हो गया है. पिछले कई दिनों से दबाव में चल रही भारतीय मुद्रा के लिए ये बड़ी राहत मानी जा रही है. सरकार ने विदेशी संस्थागत निवेशकों को बड़ी राहत दी है। उनके लिए सरकारी सिक्योरिटीज की बिक्री या उनसे मिलने वाले ब्याज से होने वाली कमाई पर कैपिटल गेन टैक्स खत्म कर दिया है। साथ ही आरबीआई ने विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए नियमों में छूट दी है। इससे आज डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 50 पैसे चढ़कर 95.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपये की कीमत में लंबे समय बाद इतनी तेजी आई है।