@media print { body { display: none !important; } }

धरती है हमारी. जिम्मेदारी है हमारी-गिरधर गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता। श्री गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा- हम सभी पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान नहीं बल्कि जीवन संकल्प बनाएं. मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान ने भी लाई अभूतपूर्व जागरूकता

धरती है हमारी. जिम्मेदारी है हमारी-गिरधर गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता। श्री गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा- हम सभी पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान नहीं बल्कि जीवन का संकल्प मानकर आगे बढ़े. मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान ने भी लाई अभूतपूर्व जागरूकता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -5 जून को जहां पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में केंद्र एवं राज्य की सरकारे।जन प्रतिनिधि एवं आम नागरिक पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प ले रहे हैं। तो वहीं अविभाजित मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता समाज सेवी गिरधर गुप्ता खरसिया जिला- रायगढ़ (छत्तीसगढ़) ने समस्त देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रकृति ने हमें स्वच्छ वायु, निर्मल जल, हरियाली और जीवन के अनमोल उपहार दिए हैं। आज आवश्यकता है कि हम पर्यावरण संरक्षण को केवल एक अभियान न मानकर अपने जीवन का संकल्प बनाएं। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए, जल का संरक्षण करे और प्लास्टिक के उपयोग को कम करे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और हरित पृथ्वी प्रदान की जा सकती है

जीवन में चार लक्ष्य निर्धारित कर चले- गिरधर गुप्ता

गिरधर गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कहा कि हम सभी को जीवन के चार लक्ष्य निर्धारित कर चलना चाहिए।ऋषियो ने मनुष्य जीवन के चार उदेश्य धर्म. अर्थ. काम और मोक्ष “बताये है। इन चार उदेश्यो की प्राप्ति के लिए स्वस्थ्य शरीर का होना आवश्यक हैधर्मार्थकामोक्षणायमारोग्यम” स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वस्थ्य पर्यावरण का होना आवश्यक है। स्वस्थ्य पर्यावरण के लिए वृक्ष आवश्यक है वन आवश्यक है। वन के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है।माता भूमि पुत्री अहं पृथिव्याः हमारा आदर्श है। इसी आदर्श के अनुरूप भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री मोदी जी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाया। आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। जबकि पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति हमारे जीवन चर्चा का अभिन्न अंग है।आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण करने वाले बंधुओ को चाहिए कि इस वर्ष के फोटो के साथ विगत वर्ष लगाए गए पौधे का फोटो भी सोशल मीडिया का विभिन्न पटलो पर अपलोड करे। जिससे उन वृक्षों के जीवित होने का अन्य व्यक्ति भी प्रेरणा स्वरूप सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण कर सके। श्री गुप्ता जी ने कहा कि पर्यावरण से ही प्रकृति है : यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रथ्वीराज पर जीवन का परम सत्य है।पेड, पौधे, जल, वायु, और जीव जंतु मिलकर हमारे पर्यावरण का निर्माण करते है। जब यह पर्यावरण संतुलित और स्वच्छ होता है, तभी स्वच्छ प्रकृति फलती फूलती है

कविता : प्रकृति का संदेश

पेड़ों की छाया, नदियों का गान,धरती का सौंदर्य, जीवन की शान।
हरियाली से ही खुशहाली आती,प्रकृति हमें जीने की राह दिखाती।
जल, जंगल और जमीन बचाएं,मिलकर सुंदर भविष्य बनाएं।
एक पौधा हम सब आज लगाएं,धरती माँ का ऋण कुछ तो चुकाएं।
स्वच्छ हवा और निर्मल जल पाएँ,विश्व पर्यावरण दिवस सार्थक बनाएँ।आइए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और एक हरित, स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।जब हम प्रकृति की रक्षा करते हैं, तब वास्तव में हम अपने भविष्य की रक्षा करते हैं। आइए, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पौधा लगाने, जल संरक्षण करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।