इलाज करवाने आए थे दिल्ली- होटल अग्निकांड में हो गए हादसे का शिकार. अग्रवाल परिवार के आठ लोग जिंदा जल गए हादसे में.अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने दी श्रद्धांजलि.अग्निकांड घटना में कुल 21 लोगों की हुई मौत



इलाज करवाने आए थे दिल्ली- होटल अग्निकांड में हो गए हादसे का शिकार. अग्रवाल परिवार के आठ लोग जिंदा जल गए हादसे में. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -3 जून को देश की राजधानी दिल्ली में हुई होटल अग्निकांड की घटना में अग्रवाल परिवार के आठ लोग जिंदा जल गए तथा परिवार के सदस्य दिल्ली में इलाज करवाने के लिए आए हुए थे एवं जिस होटल में अग्निकांड की घटना हुई वहां वे रुके हुए थे। तथा इस अग्निकांड में जहां करीब 21 लोगों की मौत हो गई तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।दिल्ली के होटल में लगी आग ने उजाड़ा एक पूरा परिवार !21 लोगों की मौत, 8 थे एक ही परिवार के।मालावीय नगर, होज रानी इलाके के एक होटल में भीषण आग आग लग गई तथा यह आग 3 जून 2026 की सुबह करीब 8:00 बजे लगी थी तथा देखते ही देखते इस आग ने 21 जिंदगियों को अपने आगोश में ले लिया। तथा इस अग्निकांड की घटना में गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है एवं अग्रवाल परिवार इलाज के लिए दिल्ली आया हुआ था किंतु इलाज तो पूरा हो नहीं पाया, हादसे ने सभी आठ लोगों के साथ ऐसा खेल किया कि जिन्हें कभी वापस नहीं लाया जा सकता
अग्निकांड घटना में मारे गए अग्रवाल परिवार के सदस्य
दिल्ली के मालवीय नगर की होटल में हुई अग्निकांड की घटना में अग्रवाल परिवार के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम अग्रवाल (80+ वर्ष) जिन्हें इलाज के लिए लाया गया था।विवेक अग्रवाल (48 वर्ष)राधेश्याम अग्रवाल के बेटे।सरजनी अग्रवाल (बहू) विवेक अग्रवाल की पत्नी।जीविषा (एंजल) (पोती)।वार्या (पर्ल) (पोती) प्रमुख रूप से इस घटना का शिकार हुए हैं
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दी श्रद्धांजलि
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दिल्ली के मालवीय नगर की इस होटल अग्निकांड दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। तथा अध्यक्ष श्री मित्तल ने कहा है कि हम सभी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।







